Home India धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ का शो, 7.17 करोड़ के टिकट बिके

धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ का शो, 7.17 करोड़ के टिकट बिके

इंदौर। राजवीर दीक्षित 

 

(Diljit Dosanjh’s show goes ahead despite threats; tickets worth ₹7.17 crore sold) पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट रविवार को इंदौर में होगा। लगातार मिल रही बम धमाकों की धमकियों के बावजूद आयोजकों ने कार्यक्रम तय समय पर कराने की तैयारी की है। शो को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। अब तक 25 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं, जिनकी कुल कीमत 7.17 करोड़ रुपये बताई गई है।

बायपास स्थित सी-21 एस्टेट के करीब 4 लाख वर्गफीट के मैदान में भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा है। धमकियों को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

टिकट बिक्री पर 60.82 लाख रुपये टैक्स जमा

इंदौर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के मुताबिक, आयोजकों ने 7 करोड़ रुपये से अधिक के टिकट बिकने की जानकारी दी है। एंटरटेनमेंट रूल्स के तहत खर्च घटाने के बाद टिकट बिक्री से होने वाली आय पर 10 प्रतिशत के हिसाब से 60 लाख 82 हजार 795 रुपये एडवांस एंटरटेनमेंट टैक्स जमा कराया गया है।

आयोजकों ने 15 नवंबर तक होने वाली अतिरिक्त टिकट बिक्री का टैक्स 16 नवंबर को जमा कराने का आश्वासन दिया है।

दिलजीत बोले- सबसे पहले खाऊंगा पोहा

कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर इंदौर की मशहूर छप्पन दुकान की पुरानी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, “मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा।” उनकी इस पोस्ट के बाद इंदौरी फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का पहरा

बम धमाकों की धमकियों के मद्देनजर आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह के अनुसार, 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। आयोजन स्थल, आसपास के नाकों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस निगरानी रखेगी।

बम डिस्पोजल स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच की टीमें दिन में 3 से 4 बार मैदान की जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए सतर्क हैं।

महापौर सचिवालय से स्कूलों तक धमकी भरे ई-मेल

कॉन्सर्ट से पहले इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय, बैंकों और तीन निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है। इन ई-मेल में बच्चों को कॉन्सर्ट में नहीं भेजने की चेतावनी भी दी गई थी।

ग्वालियर हाईकोर्ट को इसी तरह का ई-मेल मिलने के मामले में यूपी एटीएस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसने दावा किया है कि ई-मेल अकाउंट किसी अन्य व्यक्ति को बेचा गया था।

पुलिस की साइबर एंगल से जांच

एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, शुरुआती जांच में देवास की एक निजी कंपनी के कर्मचारी निखिल गुप्ता की हैक की गई ई-मेल आईडी के इस्तेमाल की बात सामने आई है। लॉग-इन रिकॉर्ड में वीपीएन और अमेरिका का संदिग्ध आईपी एड्रेस मिला है।

पुलिस डार्क वेब और साइबर नेटवर्क के पहलुओं से जांच कर रही है। अब तक मिली धमकियां शुरुआती जांच में फर्जी पाई गई हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही।

आठ घंटे भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

कॉन्सर्ट के चलते रविवार को दोपहर 4 बजे से रात 12 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। इस दौरान हाईवे पर बेस्ट प्राइज मोड़ से दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा और रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक सभी प्रकार के भारी वाहनों और बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बदली हुई यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चरण कौर के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए एमपी और 5 पुलिस कर्मियों की यात्रा, हवाई किराया खर्च अमृतपाल का परिवार उठाएगा धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ का शो, 7.17 करोड़ के टिकट बिके शिअद ने आप के मुफ्त बिजली दावों पर सवाल उठाए; पूछते हैं कि 25 लाख उपभोक्ताओं पर 2,516 करोड़ रुपये बकाया कैसे हो गया पंजाब भाजपा के पुराने नेताओं ने अकाली दल के साथ नये गठबंधन का विरोध किया पंजाब में भाजपा का बड़ा दांव, जालंधर से निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस प्रमुख चौराहों पर लाइटों के समय की समीक्षा करेगी 15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, बने दुनिया के सबसे युवा T20 कप्तान पंजाब चुनाव 2027: पटियाला में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच शुरू पंचकुला में बाइक चोरी करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार अकाली गठबंधन पर भाजपा में फूट, ग्रेवाल का अपनों पर वार!