Home Chandigarh किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! PM-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, मिलते रहेंगे...

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! PM-किसान योजना 2031 तक बढ़ी, मिलते रहेंगे ₹6,000 सालाना

नई दिल्ली | राजवीर दीक्षित

(“PM-Kisan Yojana Extended Till 2031 | Farmers to Continue Getting ₹6,000 Annual Assistance “) देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत और खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना को वित्त वर्ष 2030-31 तक अगले पांच वर्षों के लिए जारी रखने को मंजूरी दे दी है। इस फैसले पर सरकार करीब ₹3,15,614 करोड़ खर्च करेगी। इससे देशभर के करोड़ों पात्र किसानों को पहले की तरह आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान परिवार को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे भेजी जाती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होती है और लाभ सीधे किसानों तक पहुंचता है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने किसानों की आय को मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से इस योजना को 2030-31 तक बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार का मानना है कि यह योजना किसानों की खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

योजना के विस्तार से उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी जो खेती के लिए बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य जरूरी संसाधनों की खरीद में इस राशि का उपयोग करते हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि आने वाले वर्षों में भी यह योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनी रहेगी।

अब सवाल यह है कि क्या यह सहायता राशि भविष्य में बढ़ाई जाएगी या फिलहाल ₹6,000 सालाना ही जारी रहेगी? इस फैसले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

Translate »
error: Content is protected !!