Home Himachal Pradesh चिट्टे के खिलाफ ऊना में शक्ति प्रदर्शन! हजारों बच्चों संग CM सुक्खू...

चिट्टे के खिलाफ ऊना में शक्ति प्रदर्शन! हजारों बच्चों संग CM सुक्खू निकालेंगे वॉकाथॉन

ऊना । राजवीर दीक्षित

(Show of strength against ‘Chitta’ in Una! CM Sukhu to lead a walkathon with thousands of children) नशे के खिलाफ ऊना में बुधवार को होने वाले एंटी चिट्टा वॉकाथॉन की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में सुबह से ही हजारों विद्यार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया है। जिले के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों से छात्र इस मुहिम का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह 10 बजे कार्यक्रम में पहुंचकर अभियान का नेतृत्व करेंगे।वॉकाथॉन का मकसद युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और समाज में नशामुक्ति का मजबूत संदेश देना है।युवाओं को नशे से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए यह अभियान अहम संदेश देगा।
यह सिर्फ एक वॉकाथॉन नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ समाज की सामूहिक आवाज बनने की कोशिश है।
स्टेडियम में सुबह से ही बच्चों की आवाजाही लगातार जारी है। स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। मैदान का एक छोर हो या दूसरा, हर तरफ युवाओं की मौजूदगी दिखाई दे रही है। नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी खास आकर्षण बनी हुई है।

स्टेडियम के बाहर पुलिस का पहरा, अंदर बच्चों की एंट्री

बच्चों की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेडियम में प्रवेश व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कमान संभाल ली। मुख्य गेट पर एएसपी सुरेंद्र शर्मा पुलिस जवानों के साथ मौजूद रहे। उनकी निगरानी में बच्चों को व्यवस्थित तरीके से परिसर में दाखिल कराया गया। सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
स्टेडियम के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। विद्यार्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रवेश व्यवस्था को नियंत्रित और क्रमबद्ध रखा जा रहा है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ पर नजर बनाए हुए हैं।
बच्चों को निर्धारित स्थानों तक पहुंचाने के लिए सुरक्षा कर्मी दिशा-निर्देश दे रहे हैं। कार्यक्रम स्थल के अंदर भी पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। फिलहाल विद्यार्थियों का स्टेडियम में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

युवाओं ने थामा नशे के खिलाफ जागरूकता का मोर्चा

एंटी चिट्टा वॉकाथॉन के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भागीदारी अभियान का प्रमुख आकर्षण है। शिक्षण संस्थानों से बड़ी संख्या में बच्चों का पहुंचना बताता है कि नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर स्कूल स्तर पर भी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

Translate »
error: Content is protected !!