Home Breaking News शिव की भक्ति का महीना — जाने कब है पहला सोमवार।

शिव की भक्ति का महीना — जाने कब है पहला सोमवार।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Sawan 2025: A Month of Devotion Begins July 11)भक्ति, व्रत और शिव की आराधना से भरपूर सावन का महीना इस वर्ष 11 जुलाई से आरंभ होकर 9 अगस्त तक चलेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, और इसमें पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है। शिव भक्त इस पूरे महीने व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना करते हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे, जिनमें श्रद्धालु विशेष रूप से व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करेंगे। मान्यता है कि अविवाहित युवक-युवतियां यदि सावन सोमवार को सच्चे मन से व्रत करें, तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Video देखें: NFL में बज गए खतरे के सायरन,प्रशासन पहुंचा कंपनी के गेट पर।

पूरे सावन में शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद, बेलपत्र और भांग आदि अर्पित कर पूजा की जाती है। भक्त ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मंदिर जाकर शिव-पार्वती को कलावे से बांधते हैं और दीप-धूप जलाकर अपनी कामनाएं व्यक्त करते हैं।
शिव पुराण में वर्णित इस पावन माह को आध्यात्मिक उन्नति और इच्छापूर्ति के लिए सर्वोत्तम समय माना गया है। सावन की शुरुआत के साथ ही मंदिरों में रौनक और शिव नाम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

Video देखें: NFL के अमोनिया प्लांट में झुलस गए 3 नौजवान,1 की हालत गंभीर।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतसर में ऊपरी बारी दोआब नहर की बंदी से उजागर हुआ गंभीर प्रदूषण संकट मोहाली में अलग-अलग हिट-एंड-रन हादसों में दो लोगों की मौत, मामले दर्ज चंडीगढ़ में त्योहारी खरीदारी से जीएसटी संग्रह बढ़कर 254 करोड़ रुपये हुआ दीपावली की छुट्टियों के चलते पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में सन्नाटा, छात्र घर रवाना पंचकूला में 27 कार्टन अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार पंजाब में पराली जलाने के मामले 3,300 के पार, पांच शहरों में वायु गुणवत्ता 'खराब' अमृतसर में दिवाली का इतिहास: दमन और संघर्ष के बीच कैसे रची गई उत्सव की अनूठी परंपरा ऑपरेशन शहीद: 35 मामलों में वांछित कुख्यात गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी इथियोपिया से डिपोर्ट होकर भारत लौटा अंडर-19 एशिया कप: अर्जुन राजपूत के शानदार शतक से पाकिस्तान के खिलाफ संकट से उबारी भारतीय टीम पंजाब में तकनीकी सुधारों से खनन राजस्व सात गुना बढ़कर 799 करोड़ रुपये हुआ: वरिंदर कुमार गोयल