Home Breaking News रेलवे का बड़ा फैसला: अब बिना इस दस्तावेज के नहीं मिलेगी...

रेलवे का बड़ा फैसला: अब बिना इस दस्तावेज के नहीं मिलेगी तत्काल टिकट ! जान ले सारी जानकारी

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Railways Crack Down on Fake Bookings)भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब IRCTC खाते से तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार आधारित सत्यापन अनिवार्य होगा। इस निर्णय का उद्देश्य है — फर्जीवाड़े पर लगाम, असल यात्रियों को प्राथमिकता, और टिकट दलालों पर शिकंजा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि केवल वही यात्री तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे, जिनके IRCTC खाते आधार से जुड़े होंगे। बुकिंग के समय आधार आधारित OTP से पुष्टि भी जरूरी होगी।
नए नियमों के अनुसार, बुकिंग के पहले 10 मिनट में केवल आधार-सत्यापित उपयोगकर्ताओं को ही टिकट की सुविधा मिलेगी। एजेंटों को इस समय टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी।

Video देखें: हिमाचल के ऊना बाजार में अव्यवस्था कायम।

रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार, पहले 10 मिनट में ही कुल AC टिकटों का 62.5% और नॉन-AC का 66.4% हिस्सा बिक जाता है — जो ऑटोमेटेड बुकिंग सिस्टम की गड़बड़ियों की ओर इशारा करता है। इसी को रोकने के लिए रेलवे AI और निगरानी तकनीकों का सहारा ले रहा है।

Video देखें: 29 करोड़ वाली MRI मशीन की सुविधाएं जान कर रह जाएंगे हैरान।

अब तक 6 महीनों में रेलवे ने 2.4 करोड़ फर्जी या संदिग्ध IRCTC खातों को ब्लॉक किया है। यह फैसला आम यात्रियों को न्यायपूर्ण मौका देने की दिशा में एक बड़ा और जरूरी सुधार माना जा रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!