लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं बैंक, बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित!

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Banks May Remain Closed for Four Consecutive Days)देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए एक अहम और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को बैंकिंग सेवाएं बड़े स्तर पर प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि करीब 8 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुके हैं। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर की जा रही है, जिसका असर सार्वजनिक, निजी, विदेशी, क्षेत्रीय ग्रामीण और सहकारी बैंकों पर पड़ने की पूरी संभावना है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

खास बात यह है कि हड़ताल वीकेंड और एक राष्ट्रीय अवकाश के तुरंत बाद बुलाई गई है, जिससे बैंक लगातार चार दिन तक बंद रह सकते हैं। ऐसे में नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस, शाखा आधारित सेवाएं और अन्य जरूरी बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि यूनियनों ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल और वैकल्पिक बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

बैंक यूनियनों की मुख्य मांग सभी शनिवारों को बैंक अवकाश घोषित कर पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की है। यूनियनों का कहना है कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) पिछले दो वर्षों से इस प्रस्ताव की सिफारिश सरकार से कर रही है, लेकिन अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। यह मांग UFBU और IBA के बीच 7 दिसंबर 2023 को हुए समझौते का भी हिस्सा रही है, जिसे बाद में 2024 में दोहराया गया था।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

UFBU ने यह भी याद दिलाया कि 2015 में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश घोषित किया गया था और बाकी शनिवारों पर विचार का आश्वासन मिला था, लेकिन वर्षों बाद भी मामला लंबित है। यूनियनों का तर्क है कि RBI, LIC, GIC, शेयर बाजार और सरकारी दफ्तरों में पहले से ही पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, ऐसे में बैंक कर्मचारियों के साथ भेदभाव हो रहा है।
यूनियनों ने आम जनता से हड़ताल के दौरान सहयोग की अपील की है और समय रहते अपने जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।