Aadhaar Card का नया रूप हुआ फाइनल, जानें नया लुक और कब से होगा लागू?

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Aadhaar Gets New Look: Photo & QR Code to Replace Printed Details) देश के करोड़ों नागरिकों के लिए पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बनने जा चुके आधार कार्ड में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड के नए डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया है, जिसे जल्द लागू किया जाएगा। नए स्वरूप में कार्ड पर केवल कार्डधारक की फोटो और एक सुरक्षित QR कोड होगा, जबकि नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी सभी व्यक्तिगत जानकारी QR कोड के अंदर एन्क्रिप्टेड रूप में सुरक्षित रहेगी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

UIDAI के अनुसार यह कदम आधार की फोटोकॉपी के गलत इस्तेमाल को रोकने और डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। अभी तक कई जगहों पर लोगों को अपने आधार की कॉपी जमा करनी पड़ती थी, जिससे निजी जानकारी के दुरुपयोग का खतरा बना रहता था। नए सिस्टम में QR कोड स्कैन करते ही अधिकृत एजेंसियों को आवश्यक विवरण मिल जाएगा, लेकिन बिना स्कैन के कोई भी जानकारी दिखाई नहीं देगी।

Video देखें: उत्तर भारत को पन-बिजली मुहैया करवाने वाले भाखड़ा बांध से सटी पहाड़ियों को लेकर BBMB लेने जा रहा है बड़ा फैसला।

UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने कहा कि आधार आज बैंक खाता खोलने, सिम कार्ड लेने, लोन, जमीन रजिस्ट्री और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में इसकी सुरक्षा और उपयोग की प्रक्रिया को सरल बनाना जरूरी था। उन्होंने बताया कि नया आधार कार्ड वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा, जबकि फिजिकल कार्ड भी चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा।

Video देखें: हिमाचल के कबड्डी खिलाड़ियों पर जयपुर में ला*ठी*चा*र्ज हुआ,देखिए किस तरह पुलिस ने भगा भगा कर इनका क्या हाल कर दिया। मामला जांच का विषय है।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद बैंकिंग, टेलीकॉम और सरकारी सेवाओं में वेरिफिकेशन प्रक्रिया तेज और अधिक सुरक्षित हो जाएगी। साथ ही नागरिकों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने की चिंता से भी राहत मिलेगी।

Video देखें: शराब के न*शे में युवक ने पकड़ लिया को*ब*रा सां*प और फिर….मौके पर ही….

Video देखें: रोबोट से मिले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,पूछा इसने कैसे पहचाना की यही आदमी है।