चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित
(WhatsApp’s powerful new feature: Now there will be no background noise during calls) WhatsApp यूज़र्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया और बेहद शानदार फीचर पेश किया है, जो कॉलिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकता है। लंबे समय से जिस फीचर का इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार वह अब एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध होने जा रहा है। इस नए फीचर का नाम है ‘नॉइज़ कैंसलेशन’।
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि अब WhatsApp कॉल के दौरान आपके आसपास का शोर सामने वाले व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगा। चाहे आप ट्रैफिक में हों, भीड़भाड़ वाली जगह पर हों या तेज हवा चल रही हो, यह फीचर बैकग्राउंड नॉइज़ को फिल्टर करके सिर्फ आपकी आवाज़ को साफ और स्पष्ट रूप से दूसरी तरफ पहुंचाएगा। इससे ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का अनुभव पहले से कहीं बेहतर हो जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, यह फीचर फिलहाल WhatsApp के बीटा वर्जन (Android 2.26.11.8) में देखा गया है। खास बात यह है कि यह सुविधा सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि WhatsApp Web पर भी उपलब्ध होगी। वहीं iPhone यूज़र्स के लिए यह फीचर पहले से मौजूद है, जो कॉल के दौरान ऑटोमैटिक रूप से काम करता है।
इस फीचर को इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। कॉल के दौरान स्क्रीन को ऊपर स्क्रॉल करने पर ‘नॉइज़ कैंसलेशन’ का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसे ऑन करके यूज़र इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और कुछ चुनिंदा यूज़र्स को ही दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे सभी यूज़र्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। यह फीचर कॉलिंग के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाने वाला साबित हो सकता है।



















