Home Rupnagar शिव मंदिर के पास अवैध माइनिंग! BJP ने खोला मोर्चा

शिव मंदिर के पास अवैध माइनिंग! BJP ने खोला मोर्चा

श्री आनंदपुर साहिब। राजवीर दीक्षित 

 

(Allegations of illegal mining near a temple and a water well; BJP submits memorandum to the DC) नंगल के गांव खेड़ा कलमोट की पहाड़ियों में प्राचीन शिव मंदिर और पीने के पानी के पुराने कुएं के नजदीक कथित अवैध माइनिंग का मामला एक बार फिर गरमा गया है। पहले ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने और उसी स्थान पर दोबारा खुदाई शुरू होने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं और क्षेत्रवासियों ने रोपड़ की नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल से मुलाकात की।

नगर कौंसिल नंगल के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला भाजपा रोपड़ के उपाध्यक्ष राजेश चौधरी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने DC को मांगपत्र सौंपकर अवैध माइनिंग पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

पहले ग्रामीणों ने रुकवाई थी खुदाई, अब फिर शुरू हुई माइनिंग

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि खेड़ा कलमोट की पहाड़ियों में पहले भी अवैध माइनिंग का मामला सामने आया था। उस समय गांववासियों ने एकजुट होकर मौके पर पहुंचकर खुदाई रुकवाई थी और प्रशासन को शिकायत दी थी।

भाजपा नेताओं के मुताबिक, शिकायत के बावजूद न तो कोई FIR दर्ज हुई और न ही प्रभावी कार्रवाई की गई। अब उसी स्थान पर दोबारा दिनदहाड़े खुदाई शुरू होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शिव मंदिर और पानी के कुएं पर मंडराया खतरा!

भाजपा नेताओं ने कहा कि कथित माइनिंग स्थल के पास प्राचीन शिव मंदिर और ग्रामीणों के पीने के पानी का पुराना कुआं मौजूद है। पहाड़ियों में लगातार खुदाई से मंदिर की सुरक्षा और प्राकृतिक जल स्रोत को नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

सरकारी निशानदेही और FIR की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने DC से मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। संबंधित जमीन की सरकारी स्तर पर निशानदेही और पैमाइश करवाई जाए तथा अवैध माइनिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से जांच करवाई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

धार्मिक विरासत और जल स्रोत बचाने की मांग

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह मामला किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक विरासत, प्राकृतिक संपदा और लोगों के पेयजल अधिकारों की सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पहले ही प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं, ऐसे में दोबारा माइनिंग शुरू होना गंभीर चिंता का विषय है।

प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट सतबीर सिंह राणा, राजेश चौधरी, डॉ. जीवन चौधरी, मंडल नंगल अध्यक्ष रणजीत सिंह लक्की, जिला भाजपा सचिव सुनील शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
यमुना में पानी का संकट! भाखड़ा-पोंग डैम का जलस्तर भी लुढ़का शिव मंदिर के पास अवैध माइनिंग! BJP ने खोला मोर्चा कनाडा में सिख व्यक्ति पर घृणा अपराध: पगड़ी उतारने और बियर डालने के मामले में तीन किशोर गिरफ्तार Microsoft की सेवाएं ठप! दुनिया भर में हड़कंप 7 लाख की रिश्वत मांगने वाला JE गिरफ्तार! 3 लाख लेते पकड़ा चंडीगढ़ में फैंसी वीकल नंबरों की बहार, 10 महीनों में प्रशासन ने कमाए 21.63 करोड़ रुपये बाल दिवस पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में खेलों का धमाल! 367 करोड़ का खनन घोटाला! पूर्व ADC समेत 2 गिरफ्तार हिमाचल में डेंटल शिक्षा के विस्तार की तैयारी, चमियाणा में नए कैंपस की संभावना बीबी जागीर कौर की शिरोमणि अकाली दल में वापसी टली, अब 15 नवंबर को होगा पुनर्मिलन