चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“Will girlfriends of players be banned from entering IPL? BCCI may implement strict new rules”) आईपीएल 2026 के बीच BCCI� ने खिलाड़ियों के साथ घूम रहे गैर-अधिकृत लोगों को लेकर बड़ा और सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। अब टीम होटल, ड्रेसिंग रूम, टीम बस और खिलाड़ियों के निजी एरिया में सिर्फ अधिकृत लोगों को ही एंट्री मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड इस बात से काफी नाराज है कि इस सीजन कई खिलाड़ियों के करीबी दोस्त, कथित गर्लफ्रेंड्स और गैर-टीम सदस्य लगातार टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार BCCI को डर है कि इस तरह की अनियंत्रित आवाजाही से खिलाड़ियों की सुरक्षा, प्राइवेसी और एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल पर असर पड़ सकता है। यही वजह है कि अब नए नियम लागू करने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने भी साफ संकेत दिए हैं कि कुछ लोग खिलाड़ियों के कमरों और प्रतिबंधित क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है।
इस सीजन सोशल मीडिया और लाइव ब्रॉडकास्ट में कई खिलाड़ियों के साथ उनके करीबी लोगों को देखा गया। इनमें Hardik Pandya, Yashasvi Jaiswal, Arshdeep Singh और Ishan Kishan जैसे खिलाड़ियों के नाम चर्चा में रहे। इसके अलावा कुछ टीम मालिकों और अधिकारियों की मौजूदगी पर भी सवाल उठे हैं।
अब BCCI नई एडवाइजरी जारी करने जा रहा है, जिसके बाद नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। टीम होटल की सिक्योरिटी बढ़ाई जाएगी, ड्रेसिंग रूम एक्सेस सीमित रहेगा और खिलाड़ियों की मूवमेंट पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बोर्ड का कहना है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की सुरक्षा और गोपनीयता सबसे अहम है।



















