Home Breaking News तरक्की के रास्ते खुलेंगे! पैसों के अलावा पर्स में रखें ये शुभ...

तरक्की के रास्ते खुलेंगे! पैसों के अलावा पर्स में रखें ये शुभ चीजें

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Paths to progress will open! Keep these auspicious things in your wallet besides money”) वास्तु शास्त्र और ज्योतिष विज्ञान में पर्स को केवल पैसे रखने की चीज नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि पर्स में कुछ विशेष शुभ चीजें रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं। यदि आपके पास मेहनत के बावजूद पैसा नहीं टिकता या बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, तो ये वास्तु उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। एक साफ पीपल का पत्ता लेकर उसे गंगाजल से शुद्ध करें और उस पर केसर या चंदन से ‘श्री’ लिखकर पर्स में रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिरता आती है और धन संबंधी परेशानियां कम होने लगती हैं।

इसके अलावा कौड़ियां और चांदी का सिक्का भी बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श करवाकर कौड़ी को पर्स में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। यदि कौड़ी उपलब्ध न हो, तो लक्ष्मी-गणेश की आकृति वाला चांदी का सिक्का भी रखा जा सकता है।

वास्तु शास्त्र में चावल को समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना गया है। 21 चावल के दानों को लाल कपड़े या कागज में बांधकर पर्स में रखने से धन संचय में मदद मिलती है। वहीं गोमती चक्र को कर्ज से मुक्ति और धन वृद्धि के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार पर्स को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए। फटे हुए नोट, पुराने बिल, बेकार कागज या उधार की पर्चियां पर्स में रखने से नकारात्मकता बढ़ती है और आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहती।

Translate »
error: Content is protected !!