चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“Deadly Nap Behind the Wheel: Mother-Daughter Duo Lose Lives in Tragic Highway Accident”)जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर देर रात एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रही मां और उसकी दो बेटियों को टक्कर मार दी। CCTV में कैद इस भयावह हादसे में मां पिंकी और बेटी योइदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी अबीदा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों करीब 10 फीट तक उछलकर सड़क पर जा गिरीं। हादसे के बाद सड़क पर कबाड़, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य सामान बिखर गया। बताया जा रहा है कि परिवार रात में कबाड़ इकट्ठा कर घर लौट रहा था।
पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को झकझोर रहा है।
एक पल की लापरवाही ने मां-बेटी की जान ले ली और एक परिवार को हमेशा के लिए बिखेर दिया।



















