Home BBMB बीबीएमबी ने भाखड़ा डैम को लेकर जारी किया नया अपडेट! 24 घंटे...

बीबीएमबी ने भाखड़ा डैम को लेकर जारी किया नया अपडेट! 24 घंटे में जलस्तर पहुंचा…

द टारगेट न्यूज डेस्क।

(“BBMB Issues Fresh Update on Bhakra Dam! Water Level Reaches… in Just 24 Hours “) भाखड़ा डैम को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बदलते मौसम और सतलुज व ब्यास नदी के ऊपरी कैचमेंट क्षेत्रों में पानी की आमद कम होने का असर अब साफ तौर पर भाखड़ा डैम पर दिखाई देने लगा है। बीबीएमबी के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में भाखड़ा डैम का जलस्तर 1.47 फीट घटकर 1562.82 फीट रह गया है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस साल जलस्तर पिछले वर्ष की तुलना में भी कम है। 24 जून 2025 को यही जलस्तर 1563.41 फीट था, यानी इस बार डैम का स्तर 0.59 फीट नीचे दर्ज किया गया है।

सिर्फ जलस्तर ही नहीं, बल्कि डैम में आने वाले पानी की मात्रा में भी भारी गिरावट देखी गई है। इस समय भाखड़ा डैम में 18,175 क्यूसेक पानी की आमद हो रही है, जबकि पिछले साल इसी दिन यह 47,203 क्यूसेक थी। यानी एक साल में 29,328 क्यूसेक की बड़ी कमी दर्ज की गई है। हालांकि डैम से फिलहाल 32,650 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जो पिछले साल की तुलना में 807 क्यूसेक कम है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भाखड़ा डैम का जलस्तर मुख्य रूप से सतलुज और ब्यास नदी के कैचमेंट क्षेत्रों में होने वाली बारिश और बर्फ के पिघलने पर निर्भर करता है। इस बार इन क्षेत्रों में पानी का प्रवाह सामान्य से कम रहने के कारण डैम में पानी की आवक लगातार घट रही है। यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं होती, तो इसका असर सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और बिजली उत्पादन पर भी पड़ सकता है।

भाखड़ा, पोंग और रणजीत सागर जैसे प्रमुख जलाशयों में घटती जल आवक प्रशासन और किसानों दोनों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। अब सभी की निगाहें मानसून की बारिश पर टिकी हैं, क्योंकि वही आने वाले समय में इन डैमों की स्थिति तय करेगी।

Translate »
error: Content is protected !!