Home Chandigarh क्या हार्दिक पांड्या ने चुपके से कर ली शादी? माहिका की मांग...

क्या हार्दिक पांड्या ने चुपके से कर ली शादी? माहिका की मांग में दिखा सिंदूर

द टारगेट न्यूज डेस्क।

(“Did Hardik Pandya Secretly Get Married? Mahika Spotted with Sindoor in Her Hair Parting “) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें हार्दिक पांड्या मॉडल और अभिनेत्री माहिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सबसे ज्यादा चर्चा माहिका के माथे पर लगी बिंदी और मांग में भरे सिंदूर को लेकर हो रही है। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया है और कई लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या हार्दिक और माहिका ने गुपचुप शादी कर ली है?

इससे पहले भी दोनों की आइस बाथ लेते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब नई तस्वीर ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है। फोटो में हार्दिक और माहिका के साथ एक महिला भी नजर आ रही हैं, जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

हालांकि, अभी तक हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की ओर से इस वायरल तस्वीर या शादी की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फिलहाल इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है और इन्हें केवल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के तौर पर ही देखा जा रहा है।

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने पहले नताशा स्टेनकोविच से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन साल 2024 में आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया था। इसके बाद से हार्दिक का नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है।

अब सभी की नजर हार्दिक और माहिका पर टिकी है। क्या यह सिर्फ एक वायरल तस्वीर है या दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं? इसका जवाब तो आने वाले समय में ही मिलेगा, लेकिन फिलहाल इस तस्वीर ने इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा जरूर छेड़ दी है।

Translate »
error: Content is protected !!