Home Chandigarh रक्षाबंधन से पहले पंजाब की महिलाओं को बड़ी सौगात: 1 अगस्त से 40 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,000, CM भगवंत मान का ऐलान

रक्षाबंधन से पहले पंजाब की महिलाओं को बड़ी सौगात: 1 अगस्त से 40 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,000, CM भगवंत मान का ऐलान

रूपनगर । राजवीर दीक्षित

(Big Relief for Punjab Women Before Raksha Bandhan: ₹1,000 to Be Credited to 4 Million Women’s Accounts from August 1, Announces CM Bhagwant Mann) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की वित्तीय सहायता योजना के तहत हाल ही में पंजीकरण कराने वाली करीब 40 लाख महिलाओं को 1 अगस्त से ₹1,000 प्रति माह की आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा रूपनगर (रोपड़) के सरकारी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान की। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान भी श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए, जबकि प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को दी जाने वाली यह आर्थिक सहायता सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता का पैसा जनता के हित में खर्च कर रही है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “विपक्ष इसलिए परेशान है क्योंकि हमारी सरकार लोगों का पैसा वापस लोगों तक पहुंचा रही है।”
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पंजाब की सांप्रदायिक सद्भावना और भाईचारे की परंपरा का भी उल्लेख किया   उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा से धार्मिक एकता और आपसी प्रेम का प्रतीक रहा है।

भगवंत मान ने कहा, “पंजाब में सभी धर्मों के लोग राम नवमी, गुरु पर्व, शहीदी समागम, हनुमान जयंती, ईद और अन्य सभी त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं। पंजाब की धरती इतनी उपजाऊ है कि यहां हर चीज उग सकती है, लेकिन नफरत के बीज कभी नहीं पनप सकते।”
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गुरु साहिबानों, संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं पर चलते हुए राज्य में शांति, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

साथ ही सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर भी लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने रूपनगर को विरासत, संस्कृति और आध्यात्मिक महत्व की धरती बताते हुए कहा कि राज्य स्तरीय धार्मिक कार्यक्रम के लिए इस स्थान का चयन पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया है।

Translate »
error: Content is protected !!