चंडीगढ। राजवीर दीक्षित
(Major administrative reshuffle in Punjab! 5 IAS officers transferred) पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस फेरबदल में आबकारी, राजस्व, स्थानीय निकाय, ग्रामीण विकास और अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
इन पांच IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:
1. धीरेंद्र कुमार तिवारी (IAS 1994 बैच)
-
आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त आयुक्त।
-
सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव।
-
संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव।
-
अब इन्हें अतिरिक्त रूप से कार्मिक विभाग का भी चार्ज सौंपा गया है।
2. धनेश बबलानी (IAS 2008 बैच)
-
पटियाला मंडल के कमिश्नर बने रहेंगे।
-
रूपनगर मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।
-
राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है।
3. दीप्ति उप्पल (IAS 2011 बैच)
-
स्थानीय निकाय विभाग की विशेष सचिव बनी रहेंगी।
-
पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक-कम-CEO की जिम्मेदारी जारी रहेगी।
-
पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की CEO बनी रहेंगी।
-
अब राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
4. अमित तलवार (IAS 2013 बैच)
-
ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के विशेष सचिव बने रहेंगे।
-
ड्रग एवं जाति जनगणना के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी जारी रहेगी।
-
अब पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है। इस पद से संजय अग्रवाल को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है।
5. टी. बेनिथ (IAS 2018 बैच)
-
राजस्व एवं पुनर्वास विभाग के अतिरिक्त सचिव बने रहेंगे।
-
अब पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए कई अहम विभागों और सरकारी संस्थानों के कामकाज में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

















