Home Punjab ₹150 Crore की 30 किलो हेरोइन बरामद

₹150 Crore की 30 किलो हेरोइन बरामद

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Fazilka Heroin Seized”) फाजिल्का में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान BSF और Counter Intelligence Wing को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त कार्रवाई में करीब 30 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान बाइक सवार दो कथित तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, Counter Intelligence Wing को नशा तस्करी से जुड़ी एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर BSF और Counter Intelligence की संयुक्त टीम ने फाजिल्का के शतियावाला रोड पर विशेष नाकाबंदी की। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से गट्टों में छिपाकर रखे गए 53 पैकेट हेरोइन बरामद हुए। बरामद नशे की कुल मात्रा करीब 30 किलो बताई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुट गई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गांव नूरशाह और मनप्रीत सिंह निवासी गांव हसता कलां, फाजिल्का के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ फाजिल्का थाना में NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं।

Translate »
error: Content is protected !!