द टारगेट वेब डेस्क
(‘Monsoon Superfoods: 5 Vegetables You Must Add to Your Diet “) बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन इस दौरान कई तरह के संक्रमण, पेट की समस्याएं और पाचन से जुड़ी दिक्कतों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आपकी डाइट का सही होना बेहद जरूरी है। मानसून में कुछ मौसमी सब्जियां ऐसी हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

लौकी मानसून की बेहतरीन सब्जियों में से एक है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और यह आसानी से पच जाती है। वहीं करेला अपने कड़वे स्वाद के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
तोरी में फाइबर और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसके अलावा कद्दू विटामिन A और C जैसे पोषक तत्वों का स्रोत है। चुकंदर को भी मानसून डाइट में शामिल किया जा सकता है और इसे सलाद की बजाय अच्छी तरह पकाकर या सूप के रूप में लेना बेहतर विकल्प हो सकता है।
हालांकि बारिश के मौसम में सब्जियों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही पकाएं और खुले में रखे या कच्चे खाद्य पदार्थों से बचें। पत्तेदार सब्जियों में मानसून के दौरान मिट्टी, कीड़े या सूक्ष्मजीवों का जोखिम बढ़ सकता है, इसलिए इन्हें अच्छी तरह साफ करके ही इस्तेमाल करें।



















