द टारगेट वेब डेस्क
(‘SBI Clerk Recruitment 2026″) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। SBI ने क्लर्क यानी Junior Associate के पदों पर विशेष भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत देश के अलग-अलग सर्किल में कुल 1,538 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में पंजाब के लिए 18, चंडीगढ़ के लिए 22, हिमाचल प्रदेश के लिए 11, दिल्ली के लिए 17, महाराष्ट्र के लिए 165 और गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 289 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में भी वैकेंसी निकाली गई है।
SBI Clerk Eligibility
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। OBC उम्मीदवारों को 3 साल और SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी।
SBI Clerk Salary
चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से लेकर ₹64,480 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। ऐसे में बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका माना जा रहा है।
कैसे करें Apply?
इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 27 अगस्त की अंतिम तारीख से पहले आवेदन करना जरूरी है।













