ऊना। राजवीर दीक्षित
(Vehicle in Deputy CM’s convoy overturns; security officer injured; accident occurred near Haroli) उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बिन्नी मिन्हास की गाड़ी मंगलवार को हरोली-रामपुर पुल के समीप हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन का अचानक टायर फट गया, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में बिन्नी मिन्हास घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बताया गया है कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। इस मामले में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विन्नी मिन्हास का हाल जाना और उनके परिवार से भी बात की।
वहीं, वाहन चला रहा चालक हादसे में सुरक्षित रहा और उसे किसी तरह की चोट नहीं आई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टायर फटने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सहायता की और घायल बिन्नी मिन्हास को अस्पताल पहुंचाया गया।



















