टारगेट न्यूज नेटवर्क
(AI’s magic! Bollywood stars seen in an 80s retro style) सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s रेट्रो AI ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपनी मौजूदा तस्वीरों को 1980 के दशक के फैशन, हेयरस्टाइल और माहौल में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे भी इस ट्रेंड में शामिल हो चुके हैं।
कियारा-सिद्धार्थ का दिखा रेट्रो अंदाज
कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ AI से तैयार तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों 80s के अंदाज में नजर आए। सिद्धार्थ डबल-डेनिम लुक और डार्क एविएटर सनग्लासेस में दिखे, जबकि कियारा ने पिंक आउटफिट, पफ स्लीव्स, बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियों के साथ रेट्रो लुक अपनाया।
कियारा ने तस्वीर के साथ सिद्धार्थ की अपकमिंग फिल्म ‘द व्वान’ के रोमांटिक ट्रैक ‘समझो ना’ को भी जोड़ा।
परिणीति-राघव ने भी शेयर की विंटेज तस्वीरें
परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ विंटेज स्टाइल में AI से तैयार कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों का लुक 80s के दौर की झलक देता नजर आया।
अमीषा पटेल और रवि किशन भी ट्रेंड का हिस्सा
अमीषा पटेल ने भी AI की मदद से रेट्रो लुक तैयार कराया। वह वन-शोल्डर टॉप, डेनिम शॉर्ट्स, लेग वॉर्मर्स और व्हाइट-पिंक स्नीकर्स में नजर आईं। तस्वीर में वह बड़े बूमबॉक्स के साथ दिखाई दीं।
वहीं, रवि किशन ने 80s के बॉलीवुड हीरो से प्रेरित AI-जेनरेटेड तस्वीर शेयर की। उनका लुक पुराने दौर के फिल्मी सितारों जैसा नजर आया।
श्रुति हासन ने चुना 60s का अंदाज
जहां ज्यादातर सितारे 80s के लुक में नजर आए, वहीं श्रुति हासन ने कुछ दशक और पीछे जाते हुए 1960s स्टाइल अपनाया। वह प्रिंटेड टॉप, मैचिंग हेडस्कार्फ और ब्लू जींस में दिखाई दीं।
रणबीर कपूर की बहन और अभिनेत्री रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी AI रेट्रो ट्रेंड में हिस्सा लिया। उन्होंने 80s स्टाइल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि जब 80s ने उन्हें बुलाया तो उन्होंने उसी अंदाज में जवाब दिया।
AI से ऐसे तैयार हो रही हैं रेट्रो तस्वीरें
इस तरह की तस्वीरें बनाने के लिए यूजर्स AI इमेज जनरेशन टूल में अपनी साफ फोटो अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद चेहरे की पहचान बरकरार रखते हुए 80s के फैशन और माहौल वाला निर्देश दिया जा सकता है।
रेट्रो इफेक्ट के लिए वॉल्यूमिनस हेयरस्टाइल, रंगीन कपड़े, डेनिम जैकेट, बड़े एक्सेसरीज, विंटेज इंटीरियर, बॉलीवुड स्टाइल बैकग्राउंड, वार्म लाइटिंग और फिल्म-ग्रेन इफेक्ट जैसी डिटेल्स जोड़ी जा सकती हैं। इसके जरिए यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक हेयरस्टाइल, कपड़े और बैकग्राउंड भी बदल सकते हैं।


















