Home Enterainment जिया शंकर ने की सगाई, तस्वीरों से किया ऐलान

जिया शंकर ने की सगाई, तस्वीरों से किया ऐलान

द टारगेट वेब डेस्क

(‘Jiya Shankar Gets Engaged to Boyfriend Karan “) टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जिया शंकर ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी देते हुए अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है। अभिनेत्री ने अपने पार्टनर करण के साथ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वह खास पल भी कैद है, जब करण ने जिया को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और उन्हें अंगूठी पहनाई। जिया की एंगेजमेंट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

जिया शंकर ने अपनी पोस्ट में बेहद भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग कहते हैं कि प्यार तब मिलता है, जब उसकी सबसे कम उम्मीद होती है और उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने बताया कि इस रिश्ते तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था, लेकिन दोनों ने हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर किया।

अभिनेत्री ने आगे लिखा कि करण से हर बातचीत उन्हें घर जैसा सुकून देती थी, चाहे दोनों एक-दूसरे से हजारों किलोमीटर दूर ही क्यों न हों। उन्होंने यह भी बताया कि करण ने उनके कठिन समय में हमेशा उनका साथ दिया, उन्हें हंसाया और हर बार विदाई के समय उन्हें पहले से ज्यादा मजबूती से गले लगाया। जिया ने करण को अपना सबसे अच्छा दोस्त, मजेदार साथी और जीवन का सबसे खास इंसान बताया।

तस्वीरों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। एक तस्वीर में जिया अपनी खूबसूरत एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में कपल अपनी जिंदगी के इस खास पल को सेलिब्रेट करता दिखाई दे रहा है। फैंस के साथ-साथ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी दोनों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

जिया शंकर टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ से खास पहचान मिली थी। इसके अलावा वह ‘वेद’, ‘मेरी हानिकारक बीवी’ और ‘कढ़ल रीसेट रिपीट’ जैसी फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी सगाई की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #JiyaShankar लगातार ट्रेंड कर रहा है और फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Translate »
error: Content is protected !!