Home Punjab NRI कोटे की 389 सीटें खाली, सिर्फ 10 आवेदन; MBBS-BDS में बढ़ी...

NRI कोटे की 389 सीटें खाली, सिर्फ 10 आवेदन; MBBS-BDS में बढ़ी चिंता

फरीदकोट। राजवीर दीक्षित 

(389 NRI nri seats vacant, only 10 applications; concerns rise regarding MBBS-BDS admissions) पंजाब के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में NRI कोटे की सीटों को लेकर इस बार बेहद कम रुचि सामने आई है। तीसरे राउंड की काउंसलिंग 6 अक्टूबर से शुरू होने से पहले 389 खाली NRI सीटों के लिए महज 10 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) की ओर से जारी संशोधित सीट मैट्रिक्स के मुताबिक, दूसरे राउंड के बाद MBBS और BDS की कुल 808 सीटें खाली हैं। इनमें 175 MBBS और 214 BDS सीटें NRI कोटे की हैं।

गैर-NRI सीटों पर 3,297 दावेदार

इसके उलट 419 गैर-NRI सीटों के लिए 3,297 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में कुल सीटों का 15 प्रतिशत NRI उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहता है।

NRI कोटे की फीस सामान्य सीटों की तुलना में काफी अधिक है। MBBS की पूरी फीस करीब 1.10 लाख डॉलर, जबकि BDS की फीस करीब 44 हजार डॉलर बताई गई है। ऐसे में NRI सीटें कॉलेजों की आय का अहम स्रोत मानी जाती हैं। सीटें खाली रहने पर इन्हें सामान्य श्रेणी में बदलने का प्रावधान है।

फरीदकोट में भी NRI सीटों का संकट

MBBS की 307 सीटें खाली हैं। इनमें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट की 51 सीटें शामिल हैं। इनमें 38 सीटें NRI कोटे की हैं।

वहीं, डेंटल कॉलेजों में कुल 501 सीटें खाली हैं। दशमेश इंस्टीट्यूट, फरीदकोट में 25 सीटें खाली हैं, जिनमें 14 NRI कोटे की हैं।

तीसरे राउंड की काउंसलिंग से पहले बड़ा सवाल—NRI कोटे की सैकड़ों सीटें भरेंगी या फिर सामान्य श्रेणी में बदलने की नौबत आएगी?

Translate »
error: Content is protected !!