नंगल। राजवीर दीक्षित
भारतीय जनता पार्टी ने नंगल में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए महिला मोर्चा नंगल मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। भाजपा जिला रूपनगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने नंगल पहुंचकर भाजपा नंगल मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह लक्की और महिला मोर्चा नंगल मंडल अध्यक्ष सरोज रानी की मौजूदगी में नई टीम के नामों की घोषणा की। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य अलका ऐरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
घोषित नियुक्तियों के अनुसार, सपना गुप्ता को जिला जनरल सेक्रेटरी, वंदना शर्मा और अनीता को जिला वाइस प्रेसिडेंट तथा सुमन सोनी को जिला महिला मोर्चा ऑफिस सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, जसवीर कौर को जिला महिला मोर्चा सदस्य बनाया गया।
इसके अलावा नंगल मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज रानी के साथ सीमा कपिला, नगर पार्षद ममता कपिला, सुलेखा देवी, वंदना शर्मा, भावना सोनी, सुषमा देवी, प्रवीण कुमारी और कश्मा शर्मा को मंडल टीम में शामिल किया गया।
इस मौके पर मोनिका शर्मा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने पर जोर दिया। नई टीम के गठन को नंगल में भाजपा महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


















