चंडीगढ़ प्रशासन ने गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में 9 नवंबर, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह निर्णय पहले से निर्धारित प्रतिबंधित अवकाश की सूची में बदलाव के तहत लिया गया है। इस अवकाश के दायरे में चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान शामिल होंगे। इन सभी संस्थानों में 9 नवंबर को कामकाज बंद रहेगा।