Home Una News Utter Pardesh गोवर्धन पूजा पर मथुरा में विदेशी भक्तों का सैलाब!

गोवर्धन पूजा पर मथुरा में विदेशी भक्तों का सैलाब!

मथुरा। राजवीर दीक्षित 

 

(A flood of foreign devotees in Mathura on Govardhan Puja!) गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को मथुरा और वृंदावन में श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे। इनमें 40 देशों के 10 हजार से अधिक विदेशी भक्त भी शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज को 56 भोग अर्पित किए और भजन-कीर्तन के बीच ढोल-नगाड़ों पर झूमते नजर आए।

गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के दौरान कई श्रद्धालुओं ने दंडवत यानी लेट-लेटकर परिक्रमा की। वहीं, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के बाहर दर्शन के लिए करीब तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी रही।

अमेरिकी महिला ने बनाया 250 किलो हलवा

इस्कॉन की गोशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर 2,000 किलो सूजी के हलवे से गिरिराज महाराज की आकृति तैयार की गई। अमेरिका से आईं गौरा मणि देवी दासी ने इसमें 250 किलो हलवा बनाने का योगदान दिया।

उन्होंने बताया कि आमतौर पर 100 किलो हलवा तैयार किया जाता है, लेकिन इस बार 250 किलो हलवा बनाया गया है। उन्होंने भजन ‘श्री गोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो’ भी सुनाया। उनका कहना था कि मथुरा-वृंदावन आकर मन को सुकून मिलता है।

विदेशी भक्त बोले- कृष्ण भक्ति देती है जीवन को दिशा

विदेश से आए श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पूजा को आस्था और आध्यात्मिक शांति का पर्व बताया। एक विदेशी भक्त ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है और भगवान श्रीकृष्ण का संदेश जीवन को सही दिशा दिखाता है। हरे कृष्ण महामंत्र को उन्होंने जीवन में सकारात्मकता और प्रकाश का माध्यम बताया।

श्रद्धालु पांचगौड़ा दास ने गोवर्धन पर्वत की धार्मिक मान्यता बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था। सात दिनों तक पर्वत के नीचे ग्वाल-बाल, गोपियां और गायें सुरक्षित रहीं।

केशव धाम में दत्तात्रेय होसबोले करेंगे पूजन

वृंदावन स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय केशव धाम में भी गोवर्धन पूजा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी और ‘केशव प्रभा’ पत्रिका का विमोचन होगा।

कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे RSS के सर सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले गिरिराज महाराज का पूजन करेंगे। इसके बाद दो बजे अन्नकूट प्रसाद वितरित किया जाएगा।

क्यों मनाई जाती है गोवर्धन पूजा?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र की लगातार बारिश से ब्रजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को सात दिन तक अपनी छोटी उंगली पर उठाए रखा था। इसके बाद इंद्र का अहंकार टूट गया। इस घटना की स्मृति में ब्रजवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण को तरह-तरह के पकवान अर्पित किए। तभी से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मनाने की परंपरा चली आ रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में पटाखे का धमाका! युवक की दर्दनाक मौत लालजीत सिंह भुल्लर ने किया पंजाब विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान पंजाब में कल स्कूल बंद या खुले? छुट्टी पर सस्पेंस! गोवर्धन पूजा पर मथुरा में विदेशी भक्तों का सैलाब! अमेरिकी अदालत ने पन्नू को भारतीय अदालतों के माध्यम से एनएसए डोभाल और पूर्व रॉ प्रमुख गोयल पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक पंजाब में पुलिस एनकाउंटर! 2 बदमाशों को लगी गोली हिमाचल में भाई दूज की छुट्टी घोषित, सभी सरकारी संस्थानों पर लागू होगा आदेश चंडीगढ़ में इस दिवाली हवा रही साफ, छह में से तीन स्टेशनों पर सुधरा एक्यूआई विधायक दिनेश चड्ढा ने किया नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन