Home Haryana केमिकल टैंक बना मौत का कुआं! 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

केमिकल टैंक बना मौत का कुआं! 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

गुरुग्राम। राजवीर दीक्षित 

 

(Chemical tank turns into a death trap! 3 employees die a tragic death) गुरुग्राम के भौंडसी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक कंपनी में बड़ा हादसा हो गया। जेल रोड स्थित संधार कंपनी में काम करने के दौरान तीन कर्मचारी अचानक केमिकल टैंक में गिर गए। टैंक में मौजूद जहरीले रसायनों और गैस के संपर्क में आने से तीनों बेहोश हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।

हादसे के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तीनों को टैंक से बाहर निकाला और तुरंत बादशाहपुर स्थित एकता अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पार्क अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद तीनों को बचाया नहीं जा सका।

बिहार के दो युवकों समेत तीन की मौत

मृतकों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 21 वर्षीय आरीफ पुत्र मोहम्मद जाहुदीन, नवादा निवासी 20 वर्षीय अनिल झा पुत्र सुधाकर और बादशाहपुर की आर.आर. कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र शिव लाल यादव के रूप में हुई है।

इस हादसे में दो युवा कर्मचारियों की भी जान चली गई। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर भौंडसी थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और केमिकल टैंक में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई नंबर-1! चंडीगढ़ ने भी मारी बाजी अकाल तख्त ने सोशल मीडिया विवाद के चलते दो कीर्तन जत्थों पर लगाया एक महीने का प्रतिबंध केमिकल टैंक बना मौत का कुआं! 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत चेकिंग से बचने के लिए ASI को बाइक से कुचला! इलाज के दौरान मौत मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़! AIIMS में भर्ती चंडीगढ़ में हेरिटेज मैनहोल कवर की सुरक्षा के लिए उठी मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार में है करोड़ों की कीमत बाघापुराना झड़प: पूर्व पार्षद का बेटा घायल, दोनों पक्षों पर मामले दर्ज चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में दिखा अनूठा नजारा, 10 साल की बच्ची और 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने एक साथ ली हिस्सा हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा! बीर-बिलिंग में पर्यटक की मौत कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमला! 3 जवान घायल, हमलावर फरार