Home Haryana “बेटे को पीटूंगा नहीं, ₹50 हजार दो!” ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

“बेटे को पीटूंगा नहीं, ₹50 हजार दो!” ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

हरियाणा। राजवीर दीक्षित

 

(“I won’t beat your son—pay me ₹50,000!”: ASI arrested while accepting a bribe) हरियाणा के करनाल में पुलिस की वर्दी पर रिश्वत का दाग लगने का मामला सामने आया है। तरावड़ी थाने में तैनात एक ASI को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पानीपत की टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ASI ने पुलिस कस्टडी में रखे युवक को कम पीटने और केस हल्का करने के बदले उसके परिवार से 50 हजार रुपये मांगे थे।

दो दिन से कस्टडी में था युवक

ACB के मुताबिक, आरोपी ASI ने एक युवक को पिछले दो दिनों से पुलिस कस्टडी में रखा हुआ था। इसी दौरान उसने युवक के परिवार से कथित तौर पर कहा कि बेटे को पीटने से बचाना है और मामला हल्का करवाना है तो 50 हजार रुपये देने होंगे।

50 हजार की मांग, 40 हजार में सौदा

परिवार ने कथित मांग के बाद 40 हजार रुपये में सौदा तय किया और मामले की शिकायत ACB से कर दी। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया।

शनिवार को जैसे ही ASI ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, ACB टीम ने थाने में ही कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ जारी

ACB की टीम आरोपी ASI से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
मोहाली और चंडीगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: ड्रीम मीडोज कॉलोनी मामले में 1 किलो सोना जब्त, 3.16 करोड़ रुपये फ्रीज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, 8 वार्डों के नामों का ऐलान गुरदासपुर में निशान साहिब की कथित बेअदबी पर NHRC सख्त, पंजाब सरकार और पुलिस से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट 75 हजार के उधार ने ली व्यक्ति की जान! कारोबारी पार्टनर ने रची खूनी साजिश सिख अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप, BJP ने सरकार से मांगा जवाब “बेटे को पीटूंगा नहीं, ₹50 हजार दो!” ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार पंजाब गठबंधन के बाद भाजपा और अकाली दल की पहली औपचारिक बैठक आज, सुखबीर बादल से मिलेंगे केवल ढिल्लों और सुनील जाखड़ IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: रिभव ऋषि ने एमसी के पूर्व अकाउंटेंट अनुभव मिश्रा के 5-स्टार होटल बिलों का किया था भुगतान, CBI का बड़ा खुलासा हिमाचल के युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा, रूस में फंसे 8 साथी पंजाब अनाज घोटाला: ईडी के रडार पर वरिष्ठ नौकरशाह, ठेकेदारों और रियल एस्टेट डेवलपर से जुड़े तारों की जांच तेज