Home Latest बर्फ फैक्ट्री में गैस लीक मामला: फैक्ट्री मालिक व सरकारी अधिकारी आए...

बर्फ फैक्ट्री में गैस लीक मामला: फैक्ट्री मालिक व सरकारी अधिकारी आए लपेटे में, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

जालंधर । राजवीर दीक्षित

(Police File Case Against Jaini Ice Factory Following Fatal Gas Leak Incident) जालंधर में बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह बर्फ फैक्ट्री जैन आइस फैक्ट्री के नाम से रजिस्टर्ड है।

पुलिस ने पर्चे में मालिक, नगर निगम जालंधर, फैक्ट्री विभाग पंजाब, औद्योगिक विभाग पंजाब, पंजाब राज्य विद्युत निगम (बिजली विभाग) और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आरोपी बनाया है।

Leopard Rescue : 8 घंटे की मेहनत के बाद काबू आया तेंदुआ ‘छतबीड़-Zoo’ पहुंचाया गया।

फैक्ट्री के मालिक निन्नी कुमार जैन और उस समय तैनात रहे अन्य विभागों के अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। वेरिफिकेशन के बाद पर्चे में और नाम जोड़े जाएंगे।

पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है, इस मामले में बीएनएस की धारा 105 और 61 लगाई गई है। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए हैं जो 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी।

गौरतलब है कि शनिवार को बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक हो जाने से एक मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शीतल (68) निवासी किशनपुरा (जालंधर) के रूप में हुई है। वह यहां 3 महीने से काम कर रहा था।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने गैस रिसाव को बंद किया। घटना दोपहर करीब 2 बजे जालंधर रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक निजी सिनेमा के सामने हुई। यह फैक्ट्री बाजार के बीचोंबीच है, जिसमें गैस की पाइप फट गई। गैस रिसाव के बाद आसपास के दुकानदारों में हडक़ंप मच गया और वे तुरंत वहां से चले गए।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
ब्रिटिश कोलंबिया कैबिनेट में दो पंजाबी मूल के विधायक शामिल, चार को मिली संसदीय सचिव की जिम्मेदारी रिश्वतखोर अफसर के घर करोड़ों का माल, सोना-चांदी बरामद! शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल, AAP नेता पर आरोप! पंजाब में दिन दिहाड़े चली गोलियां: घर और सैलून पर फायरिंग! APK से 20 करोड़ की साइबर लूट, 22 ठग गिरफ्तार! ऊना में 10 कुत्तों की ABC सर्जरी, पशु चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर शिकंजा, 25 से रोजाना सुनवाई अग्निवीरों का डेटा बेचने निकला 14 साल का लड़का, ₹500 में लगाई बोली! हाईकोर्ट बेंच को लेकर धर्मशाला की मांग को मिला समर्थन, विधानसभा में प्रस्ताव पास पन्नू की ह/त्या की साजिश: निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल