Home Latest केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम पहुंची नंगल, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से...

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम पहुंची नंगल, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से लिए सैंपल, अधिकारियों ने साधी चुप्पी

नंगल । राजवीर दीक्षित

(Nangal’s Treatment Plants Under Scrutiny: CPCB Collects Water Samples) केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक विशेष टीम विभाग के एक्सियन युगल किशोर के नेतृत्व में आज नंगल पहुंची। इस बीच टीम ने नंगल के बरारी गांव, मोजोवाल और इंदिरा नगर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया और पानी के सैंपल लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जिला रूपनगर में कई ट्रीटमेंट प्लांटों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर यह विशेष टीम दिल्ली से यहां पहुंची।

➡️ पंजाब के 4 मंत्रियों की सरकार से छुट्टी ! 5 नए विधायको को जिम्मेवारी। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

इस संबंध में जब इस टीम के प्रभारी एक्सियन से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने पत्रकारों से यह कहकर बात करने से इनकार कर दिया कि उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है।

उधर, मौके पर मौजूद नंगल नगर कौंसिल के जेई दलजीत सिंह ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश पर यह टीम जिला रूपनगर में आई थी और इस टीम ने सभी का दौरा करने के बाद नंगल के तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से सैंपल भरे हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब हॉकी लीग: घुम्मनहेरा राइजर्स और सुरजीत अकादमी ने शानदार वापसी कर दर्ज की रोमांचक जीत चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा का सबसे गर्म दिन दर्ज, मोहाली में सबसे गर्म रात, पंचकूला रहा सबसे ठंडा IRS अधिकारी अमित सिंगला से जब्त जेवर की जांच करेगी मुंबई CBI, चंडीगढ़ कोर्ट से मिली मंजूरी चंडीगढ़ मैराथन: रविवार को इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट पंजाब पीएसआईईसी प्लॉट आवंटन घोटाला: ईडी ने मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और वित्त सचिव को भेजा समन, 26 नवंबर को जालंधर दफ्तर में तलब PGIMER के डॉक्टरों ने की जटिल हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी, हैदराबाद के नेशनल कॉन्फ्रेंस में हुआ लाइव प्रसारण भारत की बड़ी कामयाबी: ₹2 में मिलेगी बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन! ASI हत्याकांड का आरोपी मोहाली में ढेर, होटल में छिपा था गैंगस्टर ‘वंदे मातरम्’ के नाम पर निकाह से इनकार, मौलवी हिरासत में नूरपुरबेदी में इंडोर स्टेडियम से कम्युनिटी सेंटर तक कई प्रोजेक्ट