Home Latest पंजाब में 2 दिन घने कोहरे का अलर्ट, कल बारिश और तूफान...

पंजाब में 2 दिन घने कोहरे का अलर्ट, कल बारिश और तूफान की संभावना

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab Weather Alert: Fog, Cold Wave, and Rain on the Horizon) पंजाब में आज कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसका असर पंजाब में भी दिखने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के मैदानी इलाकों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को अलर्ट जारी किया है। ईरान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और पाकिस्तान सीमा से सटे दो चक्रवाती क्षेत्र हैं, जिसके चलते बुधवार को पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कई जगहों पर तूफान की भी संभावना है।

बुधवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते 23-24 जनवरी के लिए एक बार फिर घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूरे प्रदेश में दृश्यता 50 से 100 मीटर के आसपास रह सकती है।

➡️ मंत्री कुलदीप धालीवाल के देखें तेवर मंत्री कुलदीप धालीवाल ने ‘खड़का’ दिया SHO,तेवर देख रह जायोगे हैरान।

18 जनवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे पहले तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए थे। चार पश्चिमी विक्षोभ के बाद भी राज्य में 17 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह स्थिति सामान्य है।

आंकड़ों के अनुसार जनवरी के पहले 20 दिनों में 10.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक राज्य में केवल 8.1 मिमी बारिश हुई है। अगर 22 जनवरी को राज्य में अच्छी बारिश होती है तो 17 फीसदी बारिश की कमी दूर होने की उम्मीद है।

Translate »
error: Content is protected !!