Home Breaking News पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, मान सरकार ने उठाया बड़ा कदम।

पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, मान सरकार ने उठाया बड़ा कदम।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Road Safety Drive for Farmers Begins)पंजाब सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ी पहल करते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस ने ‘यारा इंडिया’ के सहयोग से ‘आई एम सेफ्टी हीरो’ नामक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस मुहिम का उद्देश्य खेतीबाड़ी वाहनों, विशेष रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली से संबंधित बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा) ए.एस. राय ने कहा कि यह पहल शिक्षा, जनजागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

Video देखें: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के विधानसभा में बड़ी साजिश का खुलासा।

अभियान के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए रिफ्लेक्टिव सेफ्टी स्टीकर जारी किए गए हैं और पूरे वर्ष जागरूकता कार्यक्रमों को सहयोग देने हेतु विशेष सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) सामग्री भी तैयार की गई है।

Video देखें:लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को उनकी पत्नी ने आखरी विदाई दी। इनकी शादी 16 अप्रैल को हुई थी।

इस मौके पर ‘यारा साउथ एशिया’ के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव कंवर और पी.आर.एस.टी.आर.सी. के डायरेक्टर डॉ. नवदीप असीजा भी मौजूद रहे।

Video देखे: मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा AAP का हिस्सा होना ‘पंथ’ से दूरी नही हो सकता।

अभियान की शुरुआत को और व्यापक बनाने के लिए एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में गुरुवार से तीन दिवसीय मॉडल किसान जागरूकता कैंप भी लगाया जाएगा।

Video देखें: लोकेशन-व्यूज-लाइक्स और आखरी Reel..

यह पहल पंजाब के किसानों की सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाती है और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
ब्रिटिश कोलंबिया कैबिनेट में दो पंजाबी मूल के विधायक शामिल, चार को मिली संसदीय सचिव की जिम्मेदारी रिश्वतखोर अफसर के घर करोड़ों का माल, सोना-चांदी बरामद! शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल, AAP नेता पर आरोप! पंजाब में दिन दिहाड़े चली गोलियां: घर और सैलून पर फायरिंग! APK से 20 करोड़ की साइबर लूट, 22 ठग गिरफ्तार! ऊना में 10 कुत्तों की ABC सर्जरी, पशु चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर शिकंजा, 25 से रोजाना सुनवाई अग्निवीरों का डेटा बेचने निकला 14 साल का लड़का, ₹500 में लगाई बोली! हाईकोर्ट बेंच को लेकर धर्मशाला की मांग को मिला समर्थन, विधानसभा में प्रस्ताव पास पन्नू की ह/त्या की साजिश: निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल