Home Breaking News बिलासपुर को मिली नई DC! किरण भड़ाना ने संभाला कार्यभार

बिलासपुर को मिली नई DC! किरण भड़ाना ने संभाला कार्यभार

बिलासपुर।राजवीर दीक्षित

2017 बैच की IAS अधिकारी किरण भड़ाना ने मंगलवार को बिलासपुर के उपायुक्त (DC) का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने राहुल कुमार की जगह पदभार ग्रहण किया। इससे पहले किरण भड़ाना लाहौल-स्पीति की उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे रही थीं।

कार्यभार संभालने के बाद किरण भड़ाना ने कहा कि जिले में चल रही रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से लागू करने पर भी जोर दिया।

DC ने कहा कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

किरण भड़ाना ने कहा कि जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना भी उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। गोबिंद सागर झील सहित क्षेत्र के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को प्रोत्साहित करने पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि बिलासपुर की पर्यटन संभावनाओं का बेहतर उपयोग हो सके।

Translate »
error: Content is protected !!