ऊना । ममता भनोट
अर्मेनिया में पैरालिसिस अटैक के बाद उपचाराधीन कुठारबीत निवासी जसवंत राय को भारत वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। भाजपा नेता पुनीत मोदगिल जसवंत राय की मदद के लिए अर्मेनिया पहुंचे हैं। जसवंत राय की मां जसवीर कौर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए पुनीत मोदगिल का आभार जताया। उन्होंने बताया कि पुनीत मोदगिल ने उनकी अपने बेटे से फोन पर बात भी करवाई। इससे परिवार को जसवंत राय की स्थिति की जानकारी मिली और उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर उम्मीद बढ़ी है।
जसवीर कौर ने सोशल मीडिया पर पंचायत की ओर से जसवंत राय के नाम पर एकत्रित की गई राशि को लेकर भी स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि यह राशि उन्हें प्राप्त नहीं हुई है और पंचायत के पास ही है। फिलहाल परिवार को जसवंत राय की सुरक्षित घर वापसी का इंतजार है।


















