Home Chandigarh पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं के नतीजों की तारीखें जारी कीं,...

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं के नतीजों की तारीखें जारी कीं, लाखों विद्यार्थियों की निगाहें टिकीं…

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Punjab School Education Board announces dates for Class 10th and 12th results, lakhs of students waiting eagerly… “) Punjab School Education Board ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणामों की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 10वीं कक्षा का रिजल्ट 11 मई 2026 को जबकि 12वीं कक्षा का परिणाम 13 मई 2026 को घोषित किया जाएगा। जैसे ही तारीखों का ऐलान हुआ, विद्यार्थियों और अभिभावकों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई विद्यार्थियों के लिए यह परिणाम उनके भविष्य की दिशा तय करने वाले साबित होंगे। इसी बीच बोर्ड ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक खास पहल भी शुरू की है।
बोर्ड ने विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 9549-161-161 जारी किया है। अगर किसी छात्र को रिजल्ट के दौरान तनाव, घबराहट, चिंता या मानसिक दबाव महसूस होता है तो वह इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है। यहां अनुभवी साइकोलॉजिस्ट छात्रों की काउंसलिंग करेंगे और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

बोर्ड ने अपने संदेश में कहा है कि परीक्षा के अंक ही जिंदगी का अंतिम फैसला नहीं होते। सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा हैं और हर विद्यार्थी के अंदर आगे बढ़ने की क्षमता होती है। छात्रों को खुद पर भरोसा रखने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और लगातार मेहनत करते रहने की सलाह दी गई है।

अब सभी की निगाहें 11 और 13 मई पर टिकी हुई हैं, जब लाखों विद्यार्थियों के इंतजार की घड़ियां खत्म होंगी और उनके भविष्य का अगला कदम तय होगा।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लों ने चमकौर साहिब गुरुद्वारे में खाई कसम, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों को नकारा नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा की हत्या के 25 दिन बाद चंडीगढ़ में हुआ पोस्टमार्टम इजरायली हथियारों की बरामदगी के बाद पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर दिवाली पर पारंपरिक महत्व बरकरार, बाजार में छाए नए और आकर्षक डिजाइन के तोरण दीवाली से पहले पंचकूला में सुरक्षा कड़ी, 773 पुलिसकर्मी तैनात और 34 नाके बनाए गए पाकिस्तान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को वीज़ा देने पर करेगा विचार, बशर्ते भारत दे अनुमति मानसा में धान के अवशेषों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मोटरसाइकिल, तीन युवकों की मौत दीपावली से पहले पीजीआईएमईआर ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा शिरोमणि अकाली दल में लौटे, सुखबीर बादल ने की अकाली एकता की अपील पुराने मेडिकल इतिहास को सबूत के बिना पूर्व-मौजूदा बीमारी नहीं माना जा सकता: चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग