Home Chandigarh रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा...

रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा के होगी चयन

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Golden opportunity for 10th pass candidates in the Railway Department, selection will be done without examination”) रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। South East Central Railway यानी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिसशिप के 1644 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा और बिना इंटरव्यू के किया जाएगा। ऐसे में 10वीं पास और आईटीआई धारकों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।

भर्ती के तहत रायपुर डिवीजन में 1363 पद और वैगन रिपेयर शॉप में 281 पद भरे जाएंगे। कुल मिलाकर 1644 उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 जून 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। वहीं उम्र सीमा अधिकतम 24 वर्ष रखी गई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है, जबकि ओबीसी वर्ग को 3 साल की राहत मिलेगी।

सबसे बड़ी राहत यह है कि उम्मीदवारों को किसी एग्जाम या इंटरव्यू का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा, जिससे लाखों युवाओं के लिए नौकरी पाने का रास्ता आसान हो गया है।

उम्मीदवार SECR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह मौका बेहद खास माना जा रहा है और बड़ी संख्या में आवेदन आने की संभावना जताई जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!