Home City News हर दंपती के हों कम से कम 3 बच्चे: जत्थेदार

हर दंपती के हों कम से कम 3 बच्चे: जत्थेदार

30 प्लस युवाओं के विवाह में परिवार करें पहल

अमृतसर। राजवीर दीक्षित

(Every couple should have at least three children: Jathedar) जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज ने सिख समाज में युवाओं के विवाह और परिवार को लेकर अहम संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि 30 साल से अधिक उम्र के युवक-युवतियों के विवाह के लिए परिवारों को पहल करनी चाहिए और अच्छे रिश्ते करवाने में झिझक नहीं करनी चाहिए।

रिश्ते करवाने में संकोच न करें परिवार

जत्थेदार ने कहा कि युवाओं के विवाह को लेकर परिवारों को अनावश्यक संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने इसे केवल व्यक्तिगत विषय न मानकर पंथक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने सिख परिवारों में कम से कम तीन बच्चे होने की बात पर जोर दिया। साथ ही कहा कि इससे अधिक संतान को लेकर गुरु की मर्जी सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिक बच्चे होना शर्म या संकोच की बात नहीं है।

भाई मनी सिंह के परिवार का दिया उदाहरण

जत्थेदार ने भाई मनी सिंह और उनके परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि भाई मनी सिंह 12 भाइयों में से एक थे। इनमें एक भाई ने बचपन में ही देह त्याग दिया, जबकि 11 भाई शहीद हुए। उन्होंने कहा कि आज हम उन्हीं शहीदों की विरासत के वारिस हैं और आने वाली पीढ़ी को भी इस विरासत से जोड़ना जरूरी है।

बच्चों को गुरु और गुरबाणी से जोड़ने की अपील

जत्थेदार ने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों को गुरु, धर्म और गुरबाणी से जोड़ें। उन्होंने परिवारों और समाज को मिल-जुलकर रहने तथा चढ़दी कला में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

जत्थेदार का यह संदेश सिख समाज में विवाह की उम्र, परिवार को मजबूत करने, अधिक संतान और नई पीढ़ी को धार्मिक विरासत से जोड़ने पर केंद्रित रहा।

Translate »
error: Content is protected !!