Home Chandigarh पिता ने खुद को जिंदा जलाया: चंडीगढ़ के ट्रैवल एजेंट ने बेटी...

पिता ने खुद को जिंदा जलाया: चंडीगढ़ के ट्रैवल एजेंट ने बेटी का ऑस्ट्रेलिया का वीजा नहीं लगाया; रुपए भी हड़प लिए

अम्बाला/चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Haryana Man Dies After Setting Himself on Fire Due to Visa Scam) हरियाणा के अंबाला में बेटी को विदेश भेजने का सपना टूटने के बाद व्यक्ति ने खुद को आग में झोंक दिया। उसे बुरी तरह से जली हालत में डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। वहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।

असल में व्यक्ति ने बेटी को विदेश भेजने के लिए चंडीगढ़ के एजेंट को रुपए दिए थे, जिसमें से वह ढ़ाई लाख रुपए नहीं लौटा रहा था। उसने बेटी का न तो वीजा लगाया और न ही रकम लौटाई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंबाला के गांव पंजोखरा निवासी शिवानी ने बताया कि उसने बीकॉम की पढ़ाई की हुई है। आगे की पढ़ाई वह ऑस्ट्रेलिया से करना चाहती थी। उसका बड़ा भाई अक्षय शर्मा विदेश गया हुआ था। उसने विदेश जाने के लिए सेक्टर-8 चंडीगढ़ स्थित वीजा सपोर्ट सर्विस (VSS) से संपर्क किया था।

उसने 2 फरवरी को फाइल लगाई थी, लेकिन VSS वालों ने उसे फर्जी ऑफर लेटर दे दिया। इसकी एवज में आरोपियों ने 11 हजार रुपए भी लिए थे। यही नहीं, उसके पिता ने सेंटर वालों को 5.66 लाख रुपए दिए थे।

युवती ने बताया कि आरोपियों ने न तो रकम लौटाई और न ही वीजा लगवाया। आरोपियों ने उसके पिता को 2 चेक दिए थे, लेकिन दोनों बाउंस हो गए। आरोपियों ने काफी बहस करने के बाद 66 हजार रुपए 28 मई को और 2.50 लाख रुपए 23 जून को लौटा दिए। VSS की तरफ उनका 2.50 लाख रुपए बकाया था।

शिवानी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उसके पिता की शिकायत पर पंजोखरा थाने की पुलिस ने गत दिवस धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज किया था।

➡️ ‘ओवरलोडेड’ बस खाई में गिरी,स्कूल के बच्चे भी घायल। Video देखने के लिए इस लाइन को Click करें।

शिवानी ने बताया कि आरोपियों ने जब रकम नहीं दी तो उसके पिता ने गत दिवस शाम के वक्त अपने घर में कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। जैसे ही चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उसके माता उर्मिला व चाचा रविकांत ने देखा तो उसका पिता बुरी तरह झुलस गया था।

उन्होंने आग को बुझाया और तत्काल सिविल अस्पताल अंबाला शहर लेकर पहुंचे। यहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसके पिता को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां, उसके पिता की आज सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
बद्दी में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ और पंजाब में बिक्री के लिए लाई गई अवैध शराब जब्त 54वीं नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता: चंडीगढ़ को सोनीपत से मिली हार, ओडिशा ने पंजाब को हराया इंदौर में दिलजीत dosanjh के koncert पर बड़ा फैसला, इन 4 गानों के प्रदर्शन पर लगी रोक फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा से पहले सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल मोहाली का समगौली कचरा संयंत्र जल्द होगा शुरू, मेयर ने दी जानकारी दीवाली पर नेत्र आपातकाल से निपटने के लिए पीजीआई ने की पूरी तैयारी, 20 डॉक्टरों की टीम तैनात जातिसूचक टिप्पणी विवाद: कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लों ने गुरुद्वारा साहिब में खाई कसम, खुद को बताया बेकसूर खरड़ में धान की सरकारी खरीद रोकने के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के परिसरों पर की गई छापेमारी के ब्योरे किए साझा समर्थकों के दबाव और राजनीतिक भविष्य के कारण एसएडी में वापसी कर सकती हैं जागीर कौर