Home Himachal Pradesh हिमाचल उपचुनाव का शोर थमा, सख्ती बरकरार:शराब ठेके बंद; 217 पोलिंग पार्टी...

हिमाचल उपचुनाव का शोर थमा, सख्ती बरकरार:शराब ठेके बंद; 217 पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों को रवाना, बाहरी नेताओं ने छोड़ा प्रदेश,अब नतीजों पर रहेगी सब की नजर

The Target News

शिमला । राजवीर दीक्षित

(Himachal Pradesh By-Elections: Star Campaigners Return Home as Silence Period Starts) हिमाचल प्रदेश में अब तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव का शोर थम गया है। कांग्रेस की सुक्खू सरकार के साथ साथ भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। चुनाव आयोग ने 217 पोलिंग पार्टियों को सोमवार को ही मतदान केंद्रों की और रवाना कर दिया है। बाहरी राज्यों के स्टार प्रचारक भी संबंधित चुनाव क्षेत्रों को छोड़कर अपने प्रदेश लौट गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। तीन सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 315 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उप चुनाव के लिए वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी।

➡️ ‘ओवरलोडेड’ बस खाई में गिरी,स्कूल के बच्चे भी घायल। Video देखने के लिए इस लाइन को Click करें।

सीईओ ने बताया कि सभी मतदान दलों को कल शाम पांच बजे तक पोलिंग बूथ वोटिंग के लिए तैयार करने होंगे, ताकि 10 जुलाई को समय पर वोटिंग शुरू हो सके। 98 पोलिंग पार्टी कल सुबह रवाना की जाएगी।

प्रदेश में तीन सीटों पर उप चुनाव के दृष्टिगत संबंधित क्षेत्रों में साइलेंस पीरियड शुरू होते ही शराब के ठेके और शराब परोसने वाले बीयर-बार, होटल व ढाबे भी बंद हो गए है। इलेक्शन कमीशन ने साइलेंस पीरियड के दौरान शराब परोसने व शराब ठेके खुले रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश राज्य के एक्साइज डिपार्टमेंट को दिए हैं।

प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। खासकर देहरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत या हार सीएम सुक्खू के लिए कई मायनों में अहम है, क्योंकि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा से मैदान में उतारा है।

इस सीट को जीतने के लिए मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस नेताओं ने प्रचार में काफी ताकत झोंक दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी अपने गढ़ देहरा को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। देहरा के साथ-साथ मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर की विधानसभा सीट भी मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को चार-शून्य से करारी हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन उपचुनाव में कांग्रेस जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रही है।

वहीं नालागढ़ सीट पर सुक्खू से ज्यादा होलीलॉज की प्रतिष्ठा दांव पर है। नालागढ़ में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के करीबी बावा हरदीप को प्रत्याशी बनाया है। यही वजह है कि नालागढ़ में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रचार में जान फूंक रखी है।

Translate »
error: Content is protected !!