Home Chandigarh एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन रखने वालों पर सरकार सख्त, नए नियम...

एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन रखने वालों पर सरकार सख्त, नए नियम लागू

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Government gets strict on those having both LPG and PNG connections, new rules implemented “) केंद्र सरकार ने घरेलू गैस कनेक्शनों को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है, जिसका सीधा असर लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। सरकार अब उन घरों की पहचान कर रही है, जिनके पास एलपीजी (सिलेंडर) और पीएनजी (पाइप गैस) दोनों कनेक्शन मौजूद हैं। इस कदम का मुख्य उद्देश्य दोहरे कनेक्शनों के दुरुपयोग को रोकना और सब्सिडी सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के पास पहले से पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें अब नया एलपीजी कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने की अनुमति भी नहीं होगी। 14 मार्च को जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि दोहरे कनेक्शन रखने वालों को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य होगा।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से देश में पीएनजी नेटवर्क को बढ़ावा मिलेगा और एलपीजी पर बढ़ता दबाव कम होगा। दरअसल, भारत अपनी जरूरत का करीब 50% प्राकृतिक गैस और 60% एलपीजी आयात करता है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति में आ रही बाधाओं और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते सरकार यह कदम उठाने को मजबूर हुई है।

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार, अब तक 43,000 से ज्यादा उपभोक्ता अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर चुके हैं। सरकार का यह भी कहना है कि नई व्यवस्था का फायदा उन परिवारों को मिलेगा, जिनके पास अभी तक पाइप गैस की सुविधा नहीं है। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और इंडस्ट्रियल यूनिट्स के लिए भी गैस सप्लाई को सीमित किया गया है, जिससे आने वाले समय में महंगाई और बढ़ सकती है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
दिवाली पर पारंपरिक महत्व बरकरार, बाजार में छाए नए और आकर्षक डिजाइन के तोरण दीवाली से पहले पंचकूला में सुरक्षा कड़ी, 773 पुलिसकर्मी तैनात और 34 नाके बनाए गए पाकिस्तान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को वीज़ा देने पर करेगा विचार, बशर्ते भारत दे अनुमति मानसा में धान के अवशेषों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मोटरसाइकिल, तीन युवकों की मौत दीपावली से पहले पीजीआईएमईआर ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा शिरोमणि अकाली दल में लौटे, सुखबीर बादल ने की अकाली एकता की अपील पुराने मेडिकल इतिहास को सबूत के बिना पूर्व-मौजूदा बीमारी नहीं माना जा सकता: चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग BBMB एरियर पर घिरी मोदी सरकार! जयराम से विवेक शर्मा ने मांगा जवाब सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' पर डॉक्टरों की चिंता: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सीबीएफसी का आश्वासन लद्दाख के न्योमा एयरफील्ड पर भारतीय वायुसेना का ऐतिहासिक कारनामा! IL-76 विमान ने बनाया रिकॉर्ड