Home Chandigarh बच्चों को जरूर दिखाए Pinkoo Tv की यह मजेदार Video, बनेगा स्वास्थ,जंक...

बच्चों को जरूर दिखाए Pinkoo Tv की यह मजेदार Video, बनेगा स्वास्थ,जंक फूड से रहेंगे दूर !

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(Healthy Message for Children) बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें सही दिशा देने के लिए Pinkoo TV एक शानदार और मजेदार वीडियो लेकर आया है, जिसका नाम ‘सेहत बनाओ’ है। इस वीडियो का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आज के समय में जहां बच्चे जंक फूड की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं, वहां यह वीडियो एक जागरूकता अभियान की तरह काम कर रही है।

वीडियो में बेहद आसान और रोचक तरीके से समझाया गया है कि बच्चों को अपनी डेली डाइट में ताजे फल और हरी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके साथ ही दूध, पनीर और मक्खन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाने की अहमियत भी बताई गई है। बच्चों को यह भी सिखाया गया है कि समय पर खाना खाना और संतुलित आहार लेना उनके शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाता है।

दूसरी ओर, वीडियो में जंक फूड के नुकसान को भी साफ तौर पर दिखाया गया है। बच्चों को खास तौर पर बर्गर, नूडल्स, चिप्स और डोनट जैसी चीजों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही चॉकलेट का ज्यादा सेवन न करने की चेतावनी भी दी गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा जंक फूड बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है और कई बीमारियों को जन्म दे सकता है।

वीडियो का सबसे खास मैसेज यह है कि बच्चों को बाहर के खाने से बचना चाहिए और घर का बना साफ-सुथरा खाना ही खाना चाहिए। मां के हाथों का खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

कुल मिलाकर, यह वीडियो बच्चों के लिए एक परफेक्ट गाइड है, जो उन्हें सही खान-पान की आदतें सिखाकर एक हेल्दी भविष्य की ओर ले जाती है।

Translate »
error: Content is protected !!