Home Breaking News भाखड़ा डैम संचालन से पंजाब पुलिस को हटाने का हाईकोर्ट का आदेश।

भाखड़ा डैम संचालन से पंजाब पुलिस को हटाने का हाईकोर्ट का आदेश।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(High Court Orders Punjab Police to Stay Away from Bhakra Dam Operations)भाखड़ा नांगल डैम को लेकर चल रहे पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि डैम ऑपरेशन सिस्टम और लोहड़ कंट्रोल रूम जैसे जल प्रबंधन केंद्रों से पंजाब पुलिस को हटाया जाए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पंजाब डैम की सुरक्षा बढ़ा सकता है, लेकिन संचालन में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि पंजाब को 2 मई को केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिए गए आदेशों का पूर्ण पालन करना होगा। अगर किसी मुद्दे पर आपत्ति है तो उसे BBMB चेयरमैन के माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाए।

Video देखें: BJP के इस दिग्गज नेता राजेश चौधरी के बेबाक बोल।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट में अब तक तीन याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं, जिनमें डैम से पंजाब पुलिस को हटाने और हरियाणा को तय मात्रा में पानी देने की मांग की गई है। BBMB की याचिका में कहा गया था कि पंजाब पुलिस ने डैम की सभी कंट्रोल यूनिट्स पर कब्जा कर लिया है, जो न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि राष्ट्रीय जल सुरक्षा के लिए भी खतरनाक है।

Video देखें: भाजपा को छोड़ AAP के हो गए अमित बरारी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा सत्र में हरियाणा को पानी न देने की चेतावनी दी थी, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसे असंवैधानिक बताते हुए BBMB के आदेशों का पालन करने की मांग की है।

Video देखें: नंगल डैम पर पानी को लेकर संघर्ष।

Video देखें: ‘साड्डा MLA साड्डे नाल’ मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
स्वच्छता में आनंदपुर साहिब का डंका! पंजाब में नंबर-1 पहली शादी कायम, फिर भी लिव-इन का हक! हाईकोर्ट का बड़ा आदेश साबुन के पानी की फिसलनों से पंजाब की शान तक: 7 साल की kapisha verma का स्केटिंग सफर बर्फबारी के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए सलाह जारी पिस्टल साफ करते ASI को लगी गोली; मौत! चंडीगढ़ में जनगणना का प्रशिक्षण शुरू, 25 जनवरी से होगी आबादी की गिनती पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ से 48 घंटे मिल सकती है प्रदूषण से राहत, चंडीगढ़ में बारिश की संभावना नहीं भारत और इज़राइल के बीच कॉम्बैट पावर और क्षमता निर्माण साझेदारी पर विचार-विमर्श पंजाब: 1992 के लापता होने के मामले में पूर्व एसएसपी को पांच साल की सजा हिमाचल के पर्यटन को झटका? भुंतर एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या में गिरावट