Home Chandigarh महिला टीचर की अश्लील फोटो से हड़कंप, कारनामा करने वाला छात्र आया...

महिला टीचर की अश्लील फोटो से हड़कंप, कारनामा करने वाला छात्र आया पुलिस के काबू, जानें सारी जानकारी।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Cyber Police Nab Student in Shocking Morphed Photo Scandal Involving Teacher) महिला टीचर की अश्लील फोटों के मामले में साइबर पुलिस ने एक छात्र को अपनी हिरासत में लिया है। चंडीगढ़ के एक निजी स्कूल के छात्र द्वारा महिला टीचर की फोटो को अश्लील रूप में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

सेक्टर 41 की रहने वाली पीड़िता, जो एक निजी स्कूल में टीचर हैं, ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मॉर्फ की गई अश्लील फोटो देखी तो वह सन्न रह गई।

➡️ घरेलू गैस पाइप लाइन में धमाके के बाद हर तरफ बिखर गया समान। देखें कैसे बची महिला की जान। इस Line को क्लिक कर देखें Video

उक्त महिला टीचर के अनुसार, फोटो में उनका चेहरा था लेकिन बाकी हिस्सा किसी और का था, जिसे अश्लील रूप देने के लिए मॉर्फ किया गया था। जांच में सामने आया कि महिला टीचर की फोटो इंस्टाग्राम पर तीन फर्जी आईडी से शेयर की गई थी।

पुलिस ने आईपी एड्रेस की मदद से आरोपियों की पहचान की और पाया कि तीन में से दो फर्जी आईडी एक ही आई.पी. एड्रेस से संचालित हो रही थीं।

इसके आधार पर एक छात्र को हिरासत में लिया गया और कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी हिरासत में लिया जा सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!