Home Breaking News ब्रेकिंग अपडेट: अदालत में पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने गोलियां चला...

ब्रेकिंग अपडेट: अदालत में पंजाब पुलिस के पूर्व AIG ने गोलियां चला कर दी अपने IRS अफसर दामाद की हत्या

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Ex-AIG Shoots Son-in-Law in Courtroom)   मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। केस की सुनवाई के लिए वह कोर्ट पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में IRS अधिकारी थे। उनका पत्नी के साथ काफी समय से तलाक का केस चल रहा है। शनिवार को लड़का और लड़की पक्ष सुनवाई के लिए कोर्ट में पहुंचे थे। यहां कोर्ट ने दोनों पक्षों को मेडिएशन (समझौता) सेंटर भेजा था। यहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग चल रही थी।

➡️ Video: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ब्यान से क्या सहमत है, देखें अब क्या दी गई राहत

इस बीच, लड़की के पिता जोकि पंजाब पुलिस के पूर्व AIG मालविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही। वह अपने दामाद हरप्रीत को रास्ता पूछने के बहाने मेडिएशन सेंटर से बाहर ले गया। बाहर आते ही ससुर ने दामाद हरप्रीत पर फायरिंग कर दी। 2 गोलियां लगने से हरप्रीत वहीं गिर पड़ा।

आसपास के लोगों ने हरप्रीत को संभाला। इसके बाद परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान हरप्रीत सिंह की मौत हो गई। इस बात की सूचना पुलिस को मिलते ही अदालत में बड़ी तादाद में पुलिस पहुंची है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल