Home Bollywood ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की...

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर।

मुंबई। राजवीर दीक्षित
(Kanta Laga Girl Shefali Jariwala Passes Away at 42)मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बनीं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार सुबह उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

शेफाली के निधन की खबर से उनके फैंस और परिवार सदमे में हैं। वह अपने पति पराग त्यागी के साथ मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें सुबह 11 बजे के आसपास तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था, जहां पहुंचते ही उन्हें ‘डेड ऑन अराइवल’ घोषित कर दिया गया।

Video देखें: महिला ने रेलगाड़ी की पटरी पर दौड़ाई कार।

2002 में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से इंडस्ट्री में कदम रखने वाली शेफाली ने महज 19 साल की उम्र में घर-घर में पहचान बना ली थी। उनका बोल्ड अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस दर्शकों को खूब भाया और वह ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गईं।

Video देखें: लो जी फ़र्टिलाइज़र कंपनी की रेवन्यू विभाग के रिकॉर्ड से गायब हो गई 15 एकड़ व 45 करोड़ की जमीन।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली की कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर (करीब 7.5 करोड़ रुपये) थी। उनकी आय का मुख्य स्रोत म्यूजिक वीडियोज, टीवी शोज़, रियलिटी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट्स थे। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स के जरिए अच्छी कमाई करती थीं।

Video देखें: CCTV में हो गया खुलासा,ड्राइवर-ट्रक की हुई पहचान,पुलिस ने की छापेमारी।

गुजरात के अहमदाबाद में जन्मीं शेफाली ने एक साधारण गुजराती परिवार से निकलकर अपने टैलेंट और आत्मविश्वास के दम पर मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड में खास मुकाम हासिल किया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है और फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब चुनाव से पहले धार्मिक वोट बैंक साधने में जुटी AAP, 400 किमी लंबी गुरु रविदास शोभा यात्रा का ऐलान गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी पहुंचे पंजाब के मंत्री, 30 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्पा सेंटरों को नोटिस जारी, दो कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज