Home Punjab गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की नींव, CM भगवंत मान ने रखी...

गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की नींव, CM भगवंत मान ने रखी आधारशिला

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Punjab CM Bhagwant Mann Lays Foundation Stone of Guru Ravidas Bani Adhyayan Centre in Jalandhar “) पंजाब के जालंधर जिले के करतारपुर स्थित नौगज्जन गांव में रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने Guru Ravidas Bani Adhyayan Centre की नींव रखी। इस मौके पर डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास समेत संत समाज के कई प्रमुख संत और नेता मौजूद रहे। यह केंद्र लंबे समय से रैदासिया समुदाय और क्षेत्र के दलित समाज की मांग रहा है।

करीब 10.5 एकड़ जमीन में बनने वाला यह केंद्र पंजाब में गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों और बाणी पर केंद्रित पहला प्रमुख शोध एवं अध्ययन केंद्र होगा। प्रोजेक्ट पर करीब 25.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार इसके लिए अतिरिक्त फंड भी उपलब्ध करवाएगी।

केंद्र में आधुनिक क्लासरूम वाला प्रशासनिक ब्लॉक, लाइब्रेरी, विशेष कोचिंग सुविधाएं और करीब 500 विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था होगी। इसके अलावा लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट, गुरु रविदास जी की प्रतिमा और Guru Ravidas Bani Interpretation Hall भी बनाया जाएगा।

सीएम मान ने गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को मानवता और सामाजिक एकता से जोड़ते हुए कहा कि उनकी बाणी समाज को जोड़ने का संदेश देती है। उन्होंने पंजाब की भाईचारे की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि अलग-अलग समुदायों का एक साथ रहना ही पंजाब की ताकत है।

मुख्यमंत्री ने 2027 में गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का भी जिक्र किया। उन्होंने समारोहों के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखने की बात कही। साथ ही गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए डॉक्यूमेंट्री और जागरूकता कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया।

इस दौरान AAP प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, हरजोत बैंस, डॉ. रवजोत सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

Translate »
error: Content is protected !!