Home Breaking News Breaking: पंजाब में निकाय चुनाव का ऐलान, 26 मई को मतदान,29 को...

Breaking: पंजाब में निकाय चुनाव का ऐलान, 26 मई को मतदान,29 को नतीजे आएंगे; 36 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे फैसला,आचार सहिंता लागू।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Breaking: Municipal elections announced in Punjab; voting will be held on May 26, results to be declared on May 29. More than 3.6 million voters will decide the outcome, Model Code of Conduct imposed.)पंजाब में नगर निकाय चुनाव का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। पंजाब के चुनाव आयुक्त डॉ. राज कमल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 28 मई को मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही आज से पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।

इस बार 8 नगर निगमों में चुनाव होंगे, जिनमें मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट शामिल हैं। इसके अलावा 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों में भी मतदान कराया जाएगा। चुनाव के लिए कुल 3977 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं और सभी चुनाव शहरी क्षेत्रों में होंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में कुल 36,72,932 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 18 लाख 990 पुरुष, 17.73 लाख महिलाएं और 226 अन्य मतदाता शामिल हैं। आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आचार संहिता लागू होने के साथ ही सरकारी ट्रांसफर और अन्य प्रशासनिक फैसलों पर रोक लगा दी गई है। चुनाव आयुक्त ने बताया कि राजनीतिक दलों को पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई है और इस संबंध में उन्हें सूचित कर दिया गया है।

नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए उम्मीदवारों को एफिडेविट के साथ नामांकन पत्र जमा करना होगा और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। साथ ही, चुनाव आयोग एक विशेष लिंक जारी करेगा, जहां मतदाता उम्मीदवारों की प्रोफाइल और अन्य जानकारी रोजाना देख सकेंगे।

खर्च सीमा की बात करें तो नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार अधिकतम 4 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। नगर काउंसिल के लिए यह सीमा अलग-अलग श्रेणियों में 3.60 लाख, 2.30 लाख और 2 लाख तय की गई है, जबकि नगर पंचायत चुनाव के लिए अधिकतम खर्च सीमा 1.40 लाख रुपए निर्धारित की गई है।

इन चुनावों को राज्य की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि ये 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शहरी क्षेत्रों में जनता का रुझान साफ करेंगे।

Translate »
error: Content is protected !!