Home Chandigarh घर की इस दिशा में रखें सोना, फकीर भी बन जाएगा अमीर

घर की इस दिशा में रखें सोना, फकीर भी बन जाएगा अमीर

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Keep gold in this direction of the house, even a poor person may become rich “) Vastu Shastra के अनुसार घर में सोना और अन्य कीमती धातुएं सही दिशा में रखने से सुख-समृद्धि और धन लाभ बढ़ता है। मान्यता है कि यदि सोना वास्तु नियमों के मुताबिक रखा जाए तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है और घर में आर्थिक मजबूती आती है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार सोना रखने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिशा में धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए तिजोरी, लॉकर या कीमती गहने इसी दिशा में रखने से धन वृद्धि के योग बनते हैं।

वास्तु शास्त्र में कुछ दिशाओं को अशुभ भी माना गया है। मान्यता है कि दक्षिण दिशा और दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण में सोना या चांदी रखने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इससे घर की सुख-शांति और समृद्धि पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए इन दिशाओं में कीमती सामान रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा ज्योतिष और वास्तु में यह भी बताया गया है कि हर व्यक्ति को सोना पहनना शुभ नहीं होता। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है, उन्हें सोना धारण करने से बचना चाहिए। वहीं लोहे, कोयले या शनि से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों के लिए भी अधिक सोना पहनना नुकसानदायक माना जाता है। गर्भवती महिलाओं और अधिक उम्र की महिलाओं को भी बहुत ज्यादा सोना पहनने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, अलग-अलग उंगलियों में सोना पहनने के भी अलग फायदे बताए गए हैं। अनामिका उंगली में सोना पहनने से नाम और प्रसिद्धि मिलती है, जबकि तर्जनी उंगली में सोना पहनने से एकाग्रता बढ़ती है। वहीं वैवाहिक जीवन में परेशानियां होने पर लाल धागे में सोने का लॉकेट या मंगलसूत्र पहनना शुभ माना जाता है।

Translate »
error: Content is protected !!