Home Punjab Punjab News पंजाब में भीषण सड़क हादसा, कार और पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 11 घायल

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, कार और पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 11 घायल

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, कार और पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 11 घायल

फाजिल्का । राजवीर दीक्षित

पंजाब के फाजिल्का में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। थेह कलंदर गांव के पास कार और पिकअप वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग गांव टिवाणा कलां के रहने वाले थे। वे गांव करणी खेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी की पिकअप वाहन से टक्कर हो गई।
हादसे के बाद घायलों को तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है।
इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान देसो बाई, सचिन, जौन, मनप्रीत और गुरलीन कौर के रूप में हुई है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में भीषण सड़क हादसा, कार और पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 11 घायल पंजाब कांग्रेस ने 2027 के चुनावों से पहले शामिल करने के समन्वय के लिए पैनल का गठन किया चंडीगढ़ विरोध प्रदर्शन, सत्यापन पर नए आदेश जारी करता है पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी BJP, दो अहम समितियों का गठन; अविनाश राय खन्ना को  घोषणापत्र और सुनील जाखड़ को चार्जशीट कमेटी की  कमान ट्रिब्यून एमयूएन कूटनीति, शासन पर फोकस के साथ शुरू हुआ जम्मू-कश्मीर, पंजाब तक फैले न्यूजीलैंड वीजा रैकेट का भंडाफोड़; 5 पर आरोप पत्र दाखिल तलवंडी साबो में नशा विरोधी योद्धा झोटा के भोग समारोह में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए युवा राजनयिक ट्रिब्यून एमयूएन में चमके चंडीगढ़, पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की 2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय मेरा असली मिशन है: अंतरिक्ष यात्री शुक्ला