होशियारपुर । राजवीर दीक्षित
पंजाब के होशियारपुर में सोमवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर छापेमारी की। सुबह करीब 5 बजे तीन गाड़ियों में पहुंचे अधिकारियों ने जोधा मल रोड स्थित उनके घर में प्रवेश किया।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सुंदर शाम अरोड़ा घर पर ही मौजूद थे। सुरक्षा के मद्देनजर आवास के आसपास जवानों की तैनाती की गई है।
आखिर ED किस मामले की जांच के लिए पहुंची है? इस कार्रवाई के पीछे क्या वजह है? क्या जांच में कोई बड़ा खुलासा होने वाला है ?
फिलहाल ED की ओर से छापेमारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब सबकी नजरें जांच के अगले अपडेट पर टिकी हैं।
पूरी खबर और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए The Target News के साथ।


















